
दुवासु, विश्वविद्यालय के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय द्वारा दिनांक 9 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस का आयोजन किया गया जिसका उद्धाटन मुख्य अतिथि मा0 श्री योगेश चैधरी, एम0एल0सी0 उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ठ अतिथि डा0 देविका पिल्लै, सहा0 महा निदेशक, भ0कृ0अनु0परि0 नई दिल्ली के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री योगेश चैधरी जी ने किसानों से मत्स्य पालन के उन्नत एवं वैज्ञानिक तौर तरीको को अपनाने का आव्हान किया तथा बताया कि फिशरीज में स्नातक तथा उच्च शिक्षा से रोजगार प्राप्ति की अपार सभावनाए है। क्षेत्र के लगभग 100 मत्स्य पालकों की उपस्थिति में चार मत्स्य पालकों को उत्कृष्ट मत्स्य पालक का सम्मान दिया गया। मत्स्य उत्पादन तथा उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए विशिष्ठ अतिथि डा0 हरेन्द्र प्रसाद, उप निदेशक आगरा मण्डल, डा0 बी0 मनोज (पूर्व कुलसचिव कुफोस) तथा श्री अभिषेक शुक्ला, ए0 जी0एम0 नाबार्ड द्वारा सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर मत्स्य पालन से सम्बन्धित तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें फिशरीज सेक्टर से जुडी़ विभिन्न कम्पनियों ने प्रदर्शनी में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, मत्स्य एवं पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार के वित्तीय सहयोग एवं मार्ग दर्शन में किया गया जिसमें प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) अरूण कुमार मदान की अध्यक्षता तथा निर्देशन में सफल हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक तथा अधिकारीगणों ने भाग लिया तथा डा0 लक्ष्मी प्रसाद, डा परमवीर सिंह, डा मुक्ता सिंह, डा आर0श्रीनू, श्री अम्बरीश सिंह एवं कु0साक्षी मौर्या तथा श्री शकील अहमद खाॅ और श्री सन्तोष कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।